मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का मुंबई में निधन
मशहूर इंडियन डान्सर अस्ताद देबू का आज 73 वर्ष में निधन हो गया | मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर परिवार ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि ‘10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए।

परिवार ने आगे कहा कि ‘वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। साथ ही वह कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।
अस्ताद देबू ने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नई विधा तैयार की। उनका जन्म गुजरात के नवसारी में 13 जुलाई, 1947 को हुआ था। देबू ने युवावस्था में गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई के पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया।

उन्होंने अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हमें उनकी कमी महसूस होगी।’

अस्ताद देबू ने निर्देशक मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ के लिए कोरियोग्राफी की थी।