
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के चलते पहले से ही मुश्किलों में हैं। वहीं इस दौरान उनके करीबी कहे जाने वाले छत्रधर महतो को NIA के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे सीएम ममता की मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2009 में भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कथित तौर पर हाईजैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीएमसी नेता छत्रधर पर आरोप है कि साल 2009 में उन्होंने अपने सहियोगियों के साथ मिलकर राजधानी एक्सप्रेस पर गोलीबारी करते हुए उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया था।

टीएमसी नेता छत्रधर महतो सीएम ममता बनर्जी के इतने सगे हैं कि उन्हें उनका दूत भी कहा जाता है। बता दें कि एनआईए के द्वारा हुई गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि यह छत्रधर की पहली गिरफ्तारी नहीं है इससे पहले भी वह एनआईए के द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2009 में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। मई 2015 में मेदिनीपुर जिला अदालत ने महतो को इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
