मनोज तिवारी बने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष, नित्यानंद को मिली बिहार की कमान

मनोज तिवारीनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मनोज तिवारी को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सतीश उपाध्याय की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मालूम हो कि मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं, जबकि राय बिहार में उजियारपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

पहले बिहार इकाई के अध्यक्ष थे मंगल पांडे

वहीं दूसरी ओर, भाजपा सांसद नित्यानंद राय को भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही यह कयास लगने लगा था कि पार्टी मंगल पांडेय की जगह किसी नए चेहरे को पार्टी का दायित्व सौंपेगी।

उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ की थी। बिहार के वैशाली जिले के कामपुरा गांव निवासी नित्यानंद लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में भाजपा के टिकट पर हाजीपुर से पहली बार विधायक चुने गए। इमानदार छवि के माने जाने वाले नित्यानंद ने लगातार चार बार हाजीपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

LIVE TV