मध्य प्रदेश में जो हुआ और राजस्थान में जो घटेगा उसके लिए राहल जिम्मेदार : उमा भारती

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जो भी घटना हुई और राजस्थान में जो भी घटने वाला है उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। वह युवा नेतृत्व को आगे नहीं आने देते जिसके चलते यह माहौल बन रहा है। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह का माहौल पार्टी के अंदर बनाते हैं उससे फूट पड़ती है। फिर उस फूट को नियंत्रित करने का सामर्थ्य राहुल में नहीं है।

आपको बता दें कि उमा भारती भगवान महाकाल के दर्शन के लिए सीहोर पहुंची थी। इसके बाद वह प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर वापस भोपाल लौट आईं। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर यह हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं और दोषी हमें ठहरा रहे हैं। राहुल को अपनी ही पार्टी के युवा नेताओं से जलन होती है। राहुल को लगता है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे पढ़े लिखे लोगों को बड़े पद मिल गये तो कांग्रेस में वह पीछे रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें… हमलावर हुए ओली, कहा – भारत में नकली अयोध्या

LIVE TV