हमलावर हुए ओली, कहा – भारत में नकली अयोध्या

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। सोमवार को उनकी ओर से दावा किया गया कि भारत ने सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए अयोध्या का निर्माण किया है, जबकि असली अयोध्या नेपाल में है।

गौरतलब है कि ओली पहले ही कह चुके हैं कि भारत उनको सत्ता से हटाने की साजिश रच रहा है। ओली ने इस हमले के दौरान यह भी सवाल किया कि उस समय आधुनिक परिवहन के साधन औऱ मोबाइल फोन नहीं था तो राम जनकपुर तक कैसे आए? उन्होंने यह प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ब्लूवाटर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कहा। इसी के साथ बताया कि नेपाल पर सांस्कृतिक रूप से अत्याचार किया गया है। ऐतिहासिक तथ्यों को भी तोड़ा मोड़ा गया।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट मंत्री की गली में जबरन सभी के घरों पर हो रहा भगवा रंग, दो मुकदमें दर्ज

LIVE TV