मध्यप्रदेश के पूर्व CM बाबूलाल गौर का निधन, फेफड़ों में इंफेक्शन का चल रहा था ईलाज

मध्यप्रदेश के पूर्व CM बाबूलाल गौर का भोपाल में बुधवार को निधन हो गया. करीब 14 दिनों से वो फेफड़ों में संक्रमण से ग्रसित थे. इसके ईलाज के लिए उनको भोपाल के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. बाबूलाल का ब्लड प्रेशर कम होने के साथ उनकी पल्स रेट भी गिर गया था। मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

babulal gaur

सात अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबूलाल गौर के फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ था।

देश के सभी बड़े नेताओं ने उनके अच्छी सेहत की कामना की थी। सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की थी।

इससे पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया था। जिसके बाद हालात में सुधार होने पर उन्हें भोपाल वापस भेज दिया गया था।

बाबूलाल गौर का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो जून 1930 को हुआ था। बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे 1946 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे।

प्रेरक- प्रसंग: आत्म स्वरूप के इस अनुभव की पहचान को कहते हैं योग

बाबूलाल गौर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की।

मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!
LIVE TV