मध्यप्रदेश का खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र पंचमढ़ी,एक बार जरुर घूमकर आइए !

मध्यप्रदेश।भारत का ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश  तराई, खूबसूरत पहाड़ ,घने वन,समृद्ध संस्कृति के कारण पुरे विश्वे में अपनी अलग पहचान रखता है, पर मध्यप्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य,नदी झरने,और अन्य नयनाभिराम पहाड़ों में लिये भी विश्व भर के सैलानियों के लिये एक पसंदीदा जगह है| 

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पचमढ़ी समुद्रतल से 1,067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच होने और अपने सुंदर स्थलों के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान का भाग होने के कारण यहां चारो ओर घने जंगल हैं, यहां के हरे-भरे और शांत वातावरण में बहुत-सी नदियों और झरनों के कल कल करते संगीत में बीच प्रकृति अपने चरम सौंदर्य पर है।

अध्यापक भर्ती परीक्षा के 69000 सहायक लोगो के परिणाम घोषित…

यहां देखने लायक जगहों में धूपगढ़ सतपुड़ा रेंज का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। इसे सनराइज और सनसेट प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, चारुगढ़, पांडव गुफाएं, सिल्वर फॉल, बी-फॉल (मशहूर पिकनिक स्पॉट),लिटिल फॉल, डचेस फॉल और महादेव मंदिर देखने लायक हैं। सड़क मार्ग से पंचमढ़ी, भोपाल और इंदौर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भोपाल के हबीबगंज बस टर्मिनल से पचमढ़ी के लिए बसें चलती हैं, जो 5-6 घंटे में पचमढ़ी पहुंचती हैं। पंचमढ़ी पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया है, जो करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहती हैं तो भोपाल और नागपुर यहां से नजदीकी एयरपोर्ट हैं।

LIVE TV