मथुरा में भी ब्लैक फंगस के 2 केस, रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद आराम से गए घर और कुछ दिन बाद ही दिखे यह लक्षण

मथुरा जिले में ब्लैक फंगस के 2 मामले सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें से एक संक्रमित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरे संक्रमित को लेकर लोग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के मानस नगर निवासी 42 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद वह घर में आइसोलेट हो गया था। एक स्थानीय नर्सिंग होम के डॉक्टर का इलाज चलता रहा। कुछ दिनों बाद उसकी ऑखों में परेशानी हुई और 10 मई को उसकी ऑखों में परेशानी हो गयी। आंखे लाल होने के साथ ही उससे दिखना भी कम हो गया। जिसके बाद वृंदावन के ब्रज हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर में उसे दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे एनसीआर के अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

बुधवार को एनसीआर के अस्पताल ने उन्हें ब्लैक फंगस होने की जानकारी दी। वहीं वृंदावन की 72 वर्षीय महिला में भी ब्लैक फंगस की समस्या है। 23 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे राम कृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 9 मई को रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया था। अस्पताल से आने के बाद महिला को आंखो से दिखना बंद हो गया। जिसके बाद से परिजन अभी तक अस्पतालों के ही चक्कर लगा रहे हैं।

वहीं डॉ. मुनीष पौरुष, जिला सर्विलांस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में ब्लैक फंगस के मामलों की जानकारी अभी विभाग के पास नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

LIVE TV