भूमि को इस बात से नहीं है परहेज, कहती है ‘ये तो सब करते हैं’

भूमि पेडणेकरमुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर फिल्म जगत में बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वो हर एक मुद्दे पर व्यक्तिगत राय देने से बिलकुल भी नहीं कतराती। बीतें दिन हुए एक प्रोग्राम में भूमि पेडनेकर ने मैरिटल लाइफ और सेक्स को लेकर बेबाक बातें कहीं हैं।

जब उनसे पूछा गया क्या कि बिना सेक्स के रहा जा सकता है? तो उन्होंने बड़े ही सरलता से जवाब देते हुए कहा कि, सेक्स शब्द से हम लोग निगेटिव हो जाते हैं, लड़कियों को हमेशा कहा जाता है कि अपोजिट सेक्स से डरो, लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’।

उन्होंने कहा कि, ‘हम एक प्रोग्रेसिव सोसाइटी में हैं, हिंदुस्तान बदल रहा है, सेक्स शब्द के साथ जुड़ी गंदगी को हटाना चाहिए’।

भोपाल में आयोजित एक प्रोग्राम में भूमि पेडनेकर ने अपने निजी जीवन और करियर से जुड़े किस्से शेयर भी किए। उन्होंने कहा कि, ‘जब तक हम खुद से प्यार नहीं करते, तब तक हमारा पार्टनर भी हमें प्यार नहीं कर सकता’।

उन्होंने कहा कि, ‘हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखना चाहिए’।

बता दें भूमि ने अपनी पहली फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसके मोटापे के कारण उसका पति उसे पसंद नहीं करता।

भूमि ने कहा कि, ‘प्री मैटेरियल सेक्स को हम छिपा कर करते हैं और हमने इसका हौवा बना रखा है। आजकल के यूथ को करियर के अलावा अगर कोई चिंता सबसे ज्यादा सताती है, तो वो है रिलेशनशिप्स को लेकर।

उन्होंने कहा कि, ‘इन परेशानियों को कई बार वो बॉलीवुड फिल्मों के जरिये सुलझाने की कोशिश करते हैं, तो कभी अपने चहेते फिल्म स्टार की लवलाइफ से सीख लेते नजर आते हैं।

आगे उन्होंने मुश्कुराते हुए कहा कि, ‘ऐसे में जब फिल्म स्टार खुद आकर रिलेशनशिप के टिप्स दें, तो सोने पर सुहागा ही है’। इस अभिनेत्री ने कहा कि, ‘50% इमोशनल, 50% फिजिकल से बनता है परफेक्ट रिलेशन’।

बता दें पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म ‘टॉयलेट’ एक प्रेमकथा में भूमि के काम को काफी सराहा गया था। अब उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म शुभ मंगल सावधान को लेकर भी चर्चा हो रही है।

भूमि का कहना है कि, ‘सेक्स एजुकेशन हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है’।

बता दें अपने वजन को लेकर सुर्खियों में रही भूमि ने कहा कि, ‘वजन कम करना कोई मैजिक नहीं है, ये हफ्ते या महीने में कम नहीं होता बल्कि यह एक लंबा प्रोसेस होता है।

ख़ास बात है कि अब तक की गई तीनों ही फिल्मों में भूमि ने रिलेशनशिप्स के अलग-अलग एंगल से जुड़े किरदार निभाए हैं।

ख़बरों के मुताबिक भूमि जनवरी से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। सुनने में आ रहा है कि इसमें उनके को-एक्टर  सुशांत सिंह राजपूत होंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे करेंगे।

LIVE TV