भारत में जल्द ही लांच होने जा रही हैं रॉयल एनफील्ड की सबसे ताकतवर बाइक…

भारत  में आटोमोबाइल  कंपनी ने काफी दमदार बाइक लांच की हैं। देखा जाये तो भारत में बाइक की लॉन्चिंग काफी शानदार रही हैं। बतादें की रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838 को EICMA मोटर शो 2018 में पेश किया था।
खबरों के मुताबिक लेकिन उसे समय कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई थीं। लेकीन अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।
वहीं इंजन की बात करें तो Bobber 838 में लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 834cc का सबसे दमदार इंजन दिया गया है। जोकि करीब 90-100 Hp की ताकत मिलती है।
जहां इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को पोलारिस इंडस्ट्रीज और Eicher मोटर्स ने मिल कर तैयार किया है। इतने बड़े इंजन में आने वाली यह रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी।

फीचर्स –

वहीं बात अगर फीचर्स की करें तो इस नई बाइक में ट्विन एग्जॉस्ट मफलर, फ्रंट व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक्स, फ्लैट हैंडलबार और बड़े व्हीलबेस दिए गए हैं। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। साथ ही इसे ड्युअल चैनल ABS फीचर से लैस किया गया है। इसमें सिंगल सीट दी गई है। जबकि दूसरी सीट के लिए इसमें ऑप्शन भी मिलने की सम्भावना है।

डिजाइन –

दरअसल बाइक का डिजाइन बेहद आक्रामक नजर आता है। इसकी बिल्ट क्वालिटी भी बेहद सॉलिड जान पड़ती है। इसमें फुल एलइडी हेडलैंप के साथ डीएलआर दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि EICMA मोटर शो 2018 में Bobber 838 का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था लेकिन इसका प्रोडक्शन मॉडल भी काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है।
कंपनी इसे अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने इस बाइक को 2021 में उतारा जा सकता है, वैसे कंपनी ने अभी तक इस बाइक के लॉन्च को लेकर कुछ नहीं बताया। Bobber 838 की संभावित कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
LIVE TV