भारत के बाद अब दुनिया पर राज करेगी मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को कैरेबियन आइलैंड और साऊथ अफ्रीका सहित कई नए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में बलेनो को 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो ने घरेलू बिक्री में 1 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर गई है। इस कार को लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया में पहले से ही एक्सपोर्ट किया जाता है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बलेनो को कैरेबियन आईलैंड, उराग्वे, बोलिविया, कोस्टा-रिका, होंडुरास, पेरू, साऊथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, यूएई, ओमान, कुवैत, लेबनन, क़तर और सऊदी अरब में भी लॉन्च किया जाएगा।

फिलहाल, कंपनी फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, इटली, जापान, नीदरलैंड, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, चिली, इज़रायल, इंग्लैंड, नेपाल, भूटान, ऑस्ट्रिया और ऑस्ट्रेलिया। अभी तक इन देशों में बलेनो के 38,000 यूनिट को भेजा जा चुका है।

 

LIVE TV