भारत और रूस के रिश्तों में फिर चीन ने जहर घोलने का किया प्रयास, ग्लोबल टाइम्स के जरिए रची यह साजिश

भारत और रूस के रिश्तों हमेशा ही चीन की नजरों में खटकते रहते हैं। चीन लगातार इस प्रयास में लगा रहता है कि दोनों देशों के बीच की दूरियां बढ़ जाएं। हालांकि उसके यह मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं हुए। हालांकि एक बार फिर चीन अपनी साजिश को अंजाम देने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के रद्द होने की खबरें सामने आते ही चीन ने जहर उगलना शुरु कर दिया है।

ग्लोबल टाइम्स में शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि भारत-रूस के रिश्तों में दरार आ गयी है। ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में लिखा गया कि 2000 के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देश के बीच होने वाला शिखर सम्मेलन टाल दिया गया है। इससे दोनों ही देशों के बीच दरार का संकेत मिलता है। यही नहीं संपादकीय में यह भी कहा गया है कि दोनों ही देशों ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से सम्मेलन रद्द किया गया है लेकिन इससे कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच जारी विवाद को छुपाया नहीं जा सकता है।

LIVE TV