भारतीय बाजार में धमाका करने के लिए Xiaomi उतारेगा ये तीन स्मार्टफोन, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लखनऊ। चीन की दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomiनये साल में नई स्ट्रेटिजी के साथ बाजार में उतरने की योजना बना रही है। दरअसल, हाल में खबर आई थी कि कंपनी अपने रेडमी को अब अलग ब्रांड के तौर पर स्थापित करने वाली है।

Xiaomi

वहीं अब खबर है कि Redmi Note 7 को लॉन्च करने के बाद शाओमी इस सीरीज के कुछ अन्य स्मार्टफोन को भी जल्द पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भारत में इस साल फर्स्ट क्वार्टर से पहले लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार, तीनों फोन लेटेस्ट अपडेट और फीचर्स के साथ बाजार में उतारे जाएंगे।

Redmi Note 7

शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया था। खबर है कि भारत में इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 के शुरुआती वैरिएंट की कीमत लगभग 10,300 रुपये है। जबकि Xiaomi Redmi Note 7 का टॉप 6 जीबी रैम वैरिएंट चीन में लगभग 14,500 रुपये में बेचा जा रहा है।

इस फोन की खासियत बताएं तो फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 की पहली सेल में स्मार्टफोन लगभग 9 मिनट में ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया था। भारत में इस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। आइये जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Redmi Note 7 Pro की बात करें तो कंपनी फोन को चीन में अगले महीने लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को 1,499 युआन (लगभग 15,750 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को कैमरा सेंट्रिक फोन कहा जा सकता है।

डिवाइस में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी। Redmi Note 7 Pro को बेहतर वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। खबर आ रही है कि कंपनी हैंडसेट में 11nm Snapdragon 675 octa-core chipset के साथ Adreno 612 GPU को पेश करेगी।

भारी बर्फबारी के बाद हाईवे बंद, बारिश और बर्फ से जनजीवन प्रभावित…

Redmi Go स्मार्टफोन के बारें में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशंस बता पाना मुश्किल है। कंपनी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन हो सकता है।

कुछ खबरों की मानें तो Redmi Go को एंड्रॉयड पाई गो एडिशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 5.9इंच डिस्प्ले हो सकती है। अब सभी लोग इन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं।

LIVE TV