देखें वीडियो : भारतीय टीम पर कमेंट करने वाले पाकिस्तानी की इंडियन फैन ने कर दी धुनाई

नई दिल्ली। भले ही इंडिया और पाकिस्तान का मैच ख़त्म हो गया हो मगर इस विषय पर अभी तक सोशल मीडिया में चर्चा जारी है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर ढेरो चुटकुले और वीडियो वायरल हुए, लेकिन इन्ही में से एक ऐसा वीडियो भी है जिसको देखते ही हर भारतीय गुस्से से लाल हो जाता है। दरअसल ये वीडियो उस समय का है जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला हारकर विजेता टीम पाकिस्तान को मैदान पर शुभकामनाए देकर लौट रही थी। उस समय एक लड़के ने भारतीय टीम पर कमेंट किया था।

उस समय जब इंडियन प्लेयर्स पवेलियन में वापस जा रहे थे तो वहीँ मौजूद एक पाकिस्तानी लड़का उन्हें चिढ़ा रहा था। उसने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी से पूछा, “बाप कौन है? बाप कौन है?” जिस पर शमी भड़क गए। वो वापस लड़के के पास पहुंचे लेकिन वहीँ से गुजर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें रोक लिया।

ये वीडियो जंगल में आग की तरह हर तरफ फ़ैल गया, लेकिन कुछ समय बाद एक और वीडियो आया जिसमे एक भारतीय फैन पाकिस्तानी फैन को पीट रहा था।

इस वीडियो के बारे में बताया गया कि जो शमी से ऐसे बेवकूफ़ी और बदतमीज़ी से लैस सवाल पूछ रहा था, जैसे ही वह पाकिस्तानी लड़का स्टेडियम के बाहर पहुंचा, वैसे ही भारतीय लड़के ने उसकी पिटाई कर दी।

हालांकि इस वीडियो में ये बात नहीं जाहिर हो पा रही है कि ये वही लड़का है जो वहां शमी से ऐसे वाहियात सवाल पूछ रहा था क्योंकि पहले वीडियो में उसकी शक्ल साफ नहीं थी और दुसरे में भी। ऐसे में कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है।

https://www.youtube.com/watch?v=yxJPKBunOYk

LIVE TV