भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लाखों दिलों की धड़कन कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में बहुत बुलंदी पायी है लेकिन टेस्ट मैच से सन्यास लेने के बाद से उन्होने नये काम को करना शुरू कर दिया है ।
वो आज-कल खेती में हाथ आजमा रहे हैं। धोनी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ऑर्गेनिक खेती करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े :‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूट पर पड़ा कोरोना वायरस का ग्रहण, फ़ैन्स को करना पड़ेगा इंतजार
इस वीडियो के साथ कैप्शन में धोनी ने लिखा कि रांची में 20 दिनों से खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। पहली बार इतना उत्सुक हूं।
ये भी पढ़े :बेहद सस्ती कीमत पर लांच हुआ Samsung Galaxy M31, 5 मार्च से शुरू होगी बिक्री
वीडियो में धोनी खेती शुरू करने से पहले पूर्जा-पाठ करते दिख रहे हैं। इसके बाद धोनी एक्सपर्ट किसानों के साथ बुआई शुरू करते हैं।
आईपीएल में हाथ आजमाने को तैयार धोनी सेना
फिहाल तो आईपीएल के लिए धोनी तैयारी में जुट गए हैं। दो मार्च को वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। इस बीच फिटनेस बनाये रखने के लिए JSCA के जिम में लगातार पसीना बहा रहे हैं।
ये भी पढ़े :Realme 6 Pro को मिला सलमान खान का साथ, कंपनी ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
एक वीडियो में धोनी काले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहनकर बर्पी विद बॉक्स जंप करते दिख रहे हैं। इसके बाद JSCA स्टेडियम में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। और मैदान की पिच पर भी काम करते नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये भी पढ़े :मेडिकल स्टोर पर डीआई का छापा, लाखों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद
धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद रोलर पर बैठकर पिच को रोल करते दिखे।
तो इनके साथ मस्ती कर रहे है धोनी
धोनी जब भी रांची में होते हैं, अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती जरूर करते हैं। बुधवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया। अपनी मर्सिडिज बेंज निकाली और दोस्तों के साथ रिंग रोड पर लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल गए।
ये भी पढ़े :आप पार्टी पार्षद ताहिर पर लगा IB ऑफिसर की हत्या का आरोप, घर से बरामद हुआ गोला-बारूद
इस दौरान उन्होंने पतरातू घाटी और सिकिदरी घाटी की खूबसूरत वादियों का मजा उठाया। कार माही खुद ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह रूककर उन्होंने सेल्फी भी ली।