भारतीय जनता युवा मोर्चा के कायकर्ताओं ने फूंका नैनीताल पुलिस प्रशासन का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कायकर्ताओं ने फूंका नैनीताल पुलिस प्रशासन का पुतलाजगदीश पांडेय

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कायकर्ताओं ने नैनीताल पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुरूवार को जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा का आरोप है कि प्रशासन उनके कायकर्ता पर दर्ज झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा है। जिसके विरोध मे एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया।

चार साल से कमरे में बंद थे भाई-बहन, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि भाजयुमो नेता से फ़र्जी मुकदमा वापस नही लिया गया तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। भाजपा नेता को साजिशन नैनीताल पुलिस द्वारा फसाया जा रहा है। बागेश्वर के प्रत्येक मंडल में भाजयुमो इसका विरोध करेगा व  भाजयुमो कार्यकर्ताओ पर हो रही नैनीताल पुलिस प्रशासन की तानाशाही का मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

LIVE TV