भारतीय उच्चायोग के दो और कर्मचारियों ने छोड़ा पाकिस्तान

भारतीय उच्चायोगइस्लामाबाद| भारतीय उच्चायोग के आठ में से दो और कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान छोड़ दिया। ये ‘अवांछित’ घोषित किए गए थे। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रथम सचिव बलबीर सिंह और स्टाफ ऑफिसर जयबालन सेंथिल दुबई के लिए रवाना हो गए। पाकिस्तान ने उन पर भारतीय खुफिया एजेंट होने का आरोप लगाया है।

भारतीय उच्चायोग से वापस हुए कर्मचारी

इससे पहले अवांछित घोषित किए गए भारतीय उच्चायोग के आठ में से तीन अधिकारी आठ नवंबर को घर के लिए रवाना हो गए थे। उनमें प्रथम वाणिज्यिक सचिव अनुराग सिंह, विजय कुमार वर्मा और मंधावन नंद कुमार शामिल हैं।

शेष तीन अधिकारियों के भी गुरुवार को ही वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान छोड़ने की संभावना है।

विदेश कार्यालय ने पिछले सप्ताह भारतीय खुफिया एजेंसियों से संबंधित कई भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों पर पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में सहयोग करने का आरोप लगाया था।

LIVE TV