उतराखंड में दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

भाजपा सरकारहल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। देहरादून, अल्मोड़ा के बाद अब हल्द्वानी की परिवर्तन यात्र में उमड़ी भीड़ देखकर साफ हो गया है प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। शाह बुधवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

शाह ने कहा कि बुधवार को भले ही कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा सम्पन्न हो गयी हो, पर भाजपा सत्ता परिवर्तन की शुरुआत कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से ही करेगी। महज 14 मिनट के भाषण में शाह ने करीब 11 मिनट तक केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने सत्ता में आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार जैसी पारदर्शी सरकार उत्तराखंड में देने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो युवाओं को मैदान या बड़े शहरों में रोजगार के लिए पलायन नहीं करने देंगे। युवा गांव में ही रहकर परिवार का पालन करेगा। प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बंद करा देंगे।

शाह के मुताबिक भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मकसद मुख्यमंत्री का या सत्ता का नहीं था। एक दल के आने और दूसरे दल के जाने का भी नहीं था, बल्कि परिवर्तन उत्तराखंड की नीतियों और व्यवस्था को बदलने का था।

LIVE TV