वायरल क्लिप ने मचाया भाजपा खेमे में हडकंप, जानिए ऐसा क्या है ख़ास

भाजपा खेमे में हडकंपगोंडा। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक आडियो क्लिप ने भाजपा खेमे में हडकंप मचा कर रख दिया है। इस क्लिप का संबंध गोंडा के बूढ़ादेवर गांव के सपा कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले से है। इस क्लिप ने पूरे मामले को नए रुख पर मोड़ दिया है।

भाजपा खेमे में हडकंप

इस ऑडियो क्लिप के अनुसार चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऑडियो क्लिप व पीड़ित के भाई का बयान है। क्लिप में इस जानलेवा हमले के पीछे बाहुबली भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हाथ बताया गया।

बता दें बूढ़ादेवर गांव के ग्राम प्रधान व सपा प्रत्याशी मंत्री पुत्र सूरज सिंह के कार्यकर्ता दीपू यादव पर आज गोलियों व बमों से हुए जानलेवा हमला किया गया।

घायल ग्राम प्रधान का भाई मानवेंद्र दीपू यादव पर हुए जानलेवा हमले के पीछे सांसद बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिध संजीव सिंह का हाथ बता रहा है।

वहीं ऑडियो क्लिप में सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह की धमकी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की शह पर प्रधान दीपू यादव को दी जा रही है।

अब सरकार बनने से पहले ही प्रदेश में सत्तारूढ़ होने वाली पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जब इस तरह से गुंडई व अपराध को अंजाम देते हुए भय का राज कायम करने पर उतारू जान पड़ रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2019 फ़तेह करने का सपना कैसे पूरा होगा।

LIVE TV