भाजपा और आप में हुआ घमासान, मां-बहन तक पहुंची बात… लोगों को कराना पड़ा बीच-बराव!

भाजपा और आप में घमासाननई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर ट्विटर वार छिड़ गई। भाजपा और आप में घमासान का मुख्य मुद्दा था ‘गाय’। दरअसल यहां गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के मामले में बहस शुरू हुई। लेकिन बातों ही बातों में व्यंग घमासान में बदलने के माहौल बनने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए कुछ यूजर्स ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए बीच का तर्क निकाला और दोनों ही पक्षों को अपने अंदाज में समझा कर शांत कराया।

शुरुआत आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के ट्वीट से हुई। संजय सिंह ने बकरी की फोटो लगाते हुए ट्वीट किया। ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बकरी के दूध को “स्वास्थ्यवर्धक,ज्ञानवर्धक”बताया था, बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करो।’

संजय सिंह इस ट्वीट के जरिए गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करो पर व्यंग्य कर रहे थे।

मगर इस व्यंग्य पर बीजेपी भी कहां चुप रहने वाली थी। उनके नेता तेजिंदर बग्गा ने संजय सिंह के इस ट्वीट का जवाब एक और ट्वीट से दिया।

बग्गा ने लिखा- ‘माफ करना संजय भाई, लेकिन बहन का दूध नही पीते। आपके संस्कारो में खोट है।’ दोनों नेताओं के इन ट्वीटस पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी।

यूजर्स ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने बग्गा को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया तो कुछ ने यूजर्स ने बग्गा के इस ट्वीट का समर्थन किया।

LIVE TV