भगवान श्री कृष्ण के बताए ये उपाय, करेंगे आपकी गरीबी को दूर

भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए ताकि पृथ्वी पर धर्म को कायम रखकर वो मनुष्यों की मदद कर सकें। इन्हीं में से एक था उनका श्री कृष्णा अवतार जिसने असंख्य लोगों को प्रभावित किया। त्रेता युग में आए भगवान श्री कृष्ण का जीवन ही उदाहरणों से भरा रहा और समय आने पर वो अपने भक्तों की रक्षा करने से भी पीछे नहीं हटे। वो हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।

भगवान श्री कृष्ण के बताए ये उपाय, करेंगे आपकी गरीबी को दूर
पुराने समय में साधू संतों ने कृष्ण भगवान के उपदेशों को लिखित रूप दिया था जिनका साक्ष्य आज भी मौजूद है। ये ज़रूरतमंदों के लिए किसी मार्गदर्शक से कम नहीं है। उन लेखों में से आज हम आपके लिए वो पांच उपाय लेकर आये हैं जो आपके घर से गरीबी को कोसों दूर ले जाएगा।

जलाएं घी का दिया

प्राचीन समय से अपने परिवार के कुल देवी या देवता के सामने दीपक जलाने की प्रथा चली आ रही है। जहां कुछ लोग शाम के समय दिया जलाना सही मानते हैं तो वहीं कई लोग सुबह के समय दिया जलाना शुभ समझते हैं। बहरहाल, हिंदू धर्म के अनुसार व्यक्ति को सुबह और शाम दोनों वक़्त घी का दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में निर्धनता नहीं आती है।

आप भी जाएं International Honeymoon Trip वो भी सिर्फ 2 लाख से भी कम में

पानी देना

हमारे लिए मेहमान भगवान के समान होता है। उनका पूरा मान सम्मान हमें करना चाहिए। जब कोई व्यक्ति हमारे घर आए उसे सबसे पहले पानी देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी प्यासे की दुआ सबसे ज़्यादा शक्तिशाली होती है। इसलिए घर आए मेहमान को पानी दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि ग्रह नक्षत्रों की स्थिति अशुभ होने पर मेहमानों को पानी पिलाने से भी कोई लाभ नहीं होता है। शहद हमें घर में शहद रखना चाहिए।

शहद

भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है। ये घर की सबसे साफ सुथरी जगह पर रखें। शहद पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह ले आता है। साथ ही, ये घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है।

LIVE TV