बड़ी खबर: अखिलेश यादव ने की कांग्रेस के साथ गठबंधन की पुष्टि, कहा-अंत भला तो सब भला

कांग्रेस के साथ संबंधों में तनाव की अटकलों को खारिज करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के साथ गठबंधन जारी है और राहुल गांधी के साथ कोई विवाद नहीं है।

अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी के साथ कोई विवाद नहीं है। अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, “अंत भला तो सब भला…कोई विवाद नहीं है…गठबंधन होगा।” गठबंधन की औपचारिक घोषणा के लिए दोनों दलों की राज्य इकाइयां जल्द ही एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सीट-बंटवारे समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17-19 सीटें देने पर सहमत हो गई है।

बता दें की वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। ताजा अपडेट में कांग्रेस को हाथरस की जगह सीतापुर सीट दी गई है। कांग्रेस ने शुरुआत में उन 28 सीटों की सूची सौंपी थी जिन पर वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थी।

LIVE TV