ब्लूटूथ गेजेट्स का इस्तेमाल  खतरनाक हो रहा हैं साबित , सामने आया चौकाने वाला खुलासा…

भारत में एक से बढ़कर एक टेक्नोलॉजी ने अपने गेजेट्स लांच किया हैं। वहीं देखा जाए तो जनता को ये टेक्नोलॉजी से भरे गजेट्स बेहद पसंद आये है । लेकिन कुछ गेजेट्स ऐसे भी हैं जिससे जनता को बेहद नुक्सान भी हुआ हैं।

 

 

 

खबरों की माने तो इन दिनों फिटनेस ट्रैकर, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्मार्ट स्पीकर और स्मार्टहोम जैसे गैजेट्स काफी पॉप्युलर हो रहे हैं। कुछ समय पहले एक नई स्टडी में सामने आया है कि इन सभी डिवाइस के हैक होने का खतरा ज्यादा हो गया है।

 

प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद नहीं रुक रहे अपराध, पूर्व प्रधान की चाकु से गोदकर हत्या…  

 

 

जहां स्टडी में बताया गया है कि लो एनर्जी ब्लूटूथ डिवाइस के हैक होने की ज्यादा आशंका रह जाती है। कंप्यूटर ऐंड कम्यूनिकेशंस सिक्यॉरिटी पर लंदन में चल रही एक कॉन्फ्रेंस में यह सामने आ गया है। यह कॉन्फ्रेंस 11 से 15 नवंबर तक आयोजित की जा रही है|

 

वहीं स्टडी में बताया गया कि किसी मोबाइल ऐप से जब डिवाइस को ब्लूटूथ को तहत पेयर किया जाता है उस समय डिवाइस के हैक होने का खतरा रहता है। इसके बाद डिवाइस जब ऑपरेट की जाती है उस समय भी इसके हैक होने का खतरा बना रहता है।

 

दरअसल उपभोक्ता के डेटा का मिस यूज पहले भी होता आया है। इससे पहले भी ऐसी खबरें भी आई थीं कि स्ट्रीमिंग सर्विस का भी अधिक उपयोग आपकी प्रिवेसी को खतरे में डाल सकता है।

 

फिलहाल में कुछ रिसर्च में यह सामने आया है कि बहुत बार उपभोक्ता अपनी इन्फर्मेशन छिपाने की कोशिश किया करते हैं इसके बाद भी उपभोक्ता की परमिशन के बिना उनका डेटा कलेक्ट करके फेसबुक, गूगल और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों के साथ साँझा किया जाता है। eMarketer के एनलिस्ट Ross Benes का कहना है कि अब लोगों की अटेंशन पाना पहले से मुश्किल हो गया है। इसके लिए ढेर सारे डेटा की जरूरत पड़ जाती है।

LIVE TV