रूस के पैरालम्पिक खिलाड़ियों ने तोड़े 25 विश्व रिकार्ड


ब्राजील पैरालम्पिकमास्को
। ब्राजील पैरालम्पिक खेलों से प्रतिबंधित करने के बाद रूस ने पैरालम्पिक खेलों की वैकल्पिक प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें उसके पैराएथलीटों ने 25 विश्व रिकार्ड को धवस्त किया है। रूस के खेल मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की।

ब्राजील पैरालम्पिक में बना कीर्तिमान

समाचार के मुताबिक, मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि 12 रिकार्ड एथलेटिक्स और 12 रिकार्ड तैराकी तथा एक रिकार्ड पिस्टल निशानेबाजी में टूटा है।

इन वैकल्पिक खेलों में रूस के कुल 266 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों का आयोजन मास्को में सात से 10 सितंबर के बीच किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने सात अगस्त को रियो पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से रूस को पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया था। आईपीसी ने यह फैसला विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की रिपोर्ट में रूस के खिलाड़ियों का नाम आने के बाद किया था।

रशियन पैरालम्पिक समिति ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील की थी जिसे ठुकरा दिया गया था।

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा था कि रूस अपनी प्रतिबंधित टीम के लिए वैकल्पिक खेलों का आयोजन करेगा।

LIVE TV