बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं ने ‘वरुण धवन’ को धक्का देकर गिराया नीचे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी और कलंक में बिजी चल रहे है। कलंक जहां रिलीज होने वाली है। तो वहीं स्ट्रीट डांसर की वो शूटिंग कर रहे है। इस डांस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर हैं।

बॉलीवुड की इन दो हसीनाओं ने 'वरुण धवन' को धक्का देकर गिराया नीचे, देखिए वीडियो

वहीं फिल्म में नोरा फतेही भी नजर आने वाली है। अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्रद्धा और नोरा वरुण की आने वाली फिल्म कलंक के एक गाने पर डांस कर रही हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेस के बीच फेस ऑफ चल रहा है। दरअसल वीडियो में ये कलंक में वरुण के गाने फर्स्ट क्लास पर डांस कर रही है। जहां दोनों में जमकर टक्कर हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BvYwjj9Hikv/?utm_source=ig_embed

लग रहा है कि दोनों वरुण के गाने पर बेस्ट डांस कर उन्हें प्रूव करना चाहती हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही इस दूसरे को अपने डांस मूव्स से हारने की कोशिश करती है।

https://www.instagram.com/p/BvZLCaZgDlW/?utm_source=ig_embed

दोनों ही एक दूसरे को हराने की कोशिश में जुटी हैं. आखिर में इस वीडियो में वरुण की भी एंट्री होती है। वीडियो के लास्ट में नोरा और श्रद्धा धक्का देकर वरुण को नीचे गिरा देती है। इनके मस्ती भरे वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वरुण ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, “जब आपको अपने पसंदीदा गाने पर नाचने के लिए अपने दोस्तों से झगड़ना पड़े। साफ है कि ये ऑफस्क्रीन भी कितनी मस्ती करते है।

https://www.instagram.com/p/BvYeVcCnCbV/?utm_source=ig_embed

‘छपाक’ के फर्स्ट लुक में एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण को देख फैंस हुए निशब्द

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह औऱ विक्की कौशल ने भी वरुण के फर्स्ट क्लास गाने पर डांस किया है। जिसका वीडियो वरुण ने शेयर किया था। पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक में वरुण के साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्‍हा और माधुरी दीक्षित हैं। फिल्म 17 अप्रैल को आएगी। वहीं रेमो डिसूजा की स्ट्रीट डांसर भी साल के आखिर में रिलीज होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=nbcoh48Dj54
LIVE TV