
मंबई। बॉलीवुड और सरोगेसी का नाता अभी का नहीं बहुत पुराना है। करण जौहर की अचानक पिता बनने की खबरों ने सबको चौंका दिया था। डायरेक्टर सरोगेसी की मदद से दो प्यारे जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी को जाहिर किया है। करण ने अपने बच्चों का नाम रूही और यश रखा है।
करण के अलावा कई मशहुर बॉलीवुड हस्तियां हैं जो सरोगेसी का सहारा ले चुकी हैं।
सोहेल खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान भी सरोगेसी का सहारा ले चुके हैं। वैसे तो सोहेल और उनकी पत्नी ने 2000 में अपने पहले बेटे निर्वान का स्वागत किया था। साल 2011 तक दोनों ने अपने परिवार को बढाने का फैसला लिया जिसके लिए उन्होंने सरोगेसी की मदद ली। 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान ने जन्म लिया।
आमिर खान
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के उनकी पहली पत्नी रीना से दो बच्चे हैं, बेटा जुनैद और बेटी ईरा। आमिर और रीना के डिवोर्स के बाद एक्टर ने किरण राव से शादी की। आमिर और किरण ने भी अपने बच्चे के लिए सरोगेसी की तरफ रुख किया। दिसंबर 2011 में दोनों के बेटे आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ है।
शाहरुख खान
किंग खान भी उन बॉलीवुड हस्तियों में शूमार हैं जिन्होंने सरोगेसी की मदद ली है। आर्यन और सुहाना के बाद शाहरुख और गौरी ने अपने तीसरे बच्चे अबराम के लिए सरोगेसी की मदद ली है। 27 मई 2013 में अबराम का जन्म हुआ था।
तुषार कपूर
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र के बेटे एक्टर तुषार कपूर भी आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए बेटे के पिता बने हैं। तुषार ऐसे पहले बॉलीवुड एक्टर है जो शादी से पहले सरोगेसी की सहायता से पिता बने हैं। 27 जून 2016 को तुषार ने अपने बेटे की घोषणा की थी। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है।