बॉलीवुड एक्ट्रेस आर्य बनर्जी की संदिग्ध परिस्थियों में मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला

द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। उनकी डेड बॉडी कोलकाता स्थित उनके फ्लैट में मिलाी। फिलहाल उनकी मौत की वजह को लेकर कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर है और तहकीकात जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्या बनर्जी का शव खून से लथपथ था। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि उनकी हत्या की गई होगी। साउथ कोलकाता के जोधपुर पार्क के पास ही उनका फ्लैट है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस अपनी तरफ से कुछ नहीं बोल रही है। शव के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।

शुक्रवार की घटना से क्षेत्र में तीव्र अशांति फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नौकरानी उस दिन आर्या के घर काम करने गई थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

संदेह होने पर वह झील पुलिस स्टेशन गई और मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आर्या का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस अधिकारियों ने घर के अंदर एक बिस्तर पर आर्या के मृत शरीर को देखा। उनके नाक से खून बह रहा था और मुंह से उल्टी हुई थी। शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया गया है।

आर्य बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था | वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में डेब्यू किया और जैसा आपको पहले बताया था की उन्होंने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में काम किया था |

आर्या बनर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी | वह अपने फैंस को लगातार अपडेट रखती थी | उनके जाने से प्रशंसकों में शोक की लहर है | वहीं कई प्रशंसक सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। आर्या बनर्जी ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी | आर्या के जाने से उनके फैंस सदमे में है|

LIVE TV