बेहद दुर्लभ माने जाते हैं शिवलिंग और जलाशय वाली अद्भुद गुफा के दर्शन, यहां लगता है शिव भक्तों का तांता

यह बात तो आप सभी जानते होंगे कि भारत का दक्षिण राज्य अपनी सांस्कृति और सभ्यता के लिए खासा जाना जाता है। यह की अलौकिक शांति सभी को ही मंत्रमुग्ध कर देती है। भारत कती बेहतरीन इतिहास इस राज्य में दवा हुआ है। जिसके बारे में लोग जानने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं। अगर आपको भी अपने देश के इतिहास और सभ्यता में रूति है तो आप भी इस राज्य की वास्तुकला के साथ ऐतिहासिक पथचिन्ह का दीदार कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई शानदार स्थल है। जहां आप आप अपनी यात्रा को विराम दे सकते हैं या वहीं से ही अपनी आगे की यात्रा को शुरू भी कर सकते हैं।

श्री सोमनाथेश्वर गुफा मंदिर

श्री सोमनाथेश्वर गुफा मंदिर यह कर्नाटत राज्य के एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। जो दक्षिण के कन्नड़ राज्य में स्थापित है। यह एक बेहद खास धार्मिक स्थल है। यहां पर उन लोगों के लिए र्स्वग से कम नहीं है जिन्हें प्रकृति प्रंमी और धार्मिक से गहरा लगाव है। इस मंदिर में भगवान शिव की एक बहुत ही व्यापक मूर्ति स्थापित है। यहां पर भोले की पूजा सोमनाथेश्वर के रूप में की जाती है। यहां पर बना शिवलिंग भी देखने लायक है क्योकि यह शिवलिंग शालिग्राम के पत्थर से बना हुआ है। इस मंदिर के शिवलिंग देश में बहुत ही प्रसिद्ध शिवलिंग में गुना जाता है। इस मंदिर के अलाव आप इस मंदिर की वास्तुकला को भा देख सकते हैं यहां पर आप किसी भी समय जाकर दर्शन कर सकते हैं।

मुख्य आकर्षण

इस मंदिर के पास एक विशालकाय गुफा भी है। यह एक प्राकृतिक गुफा है जिसका निर्माण खुद व खुद हुआ है। इस गुफा के अंदर जाकर आपको एक अलग ही तरह की शांति का अहसास होगा। इस गुफा में प्रवेस करने का रास्ता बड़ा और चौड़ा है। बाद में जैसे-जैसे आप इस गुफा में अंदर प्रवेश करते जाएंगे वैसे –वैसे यह गुफा पतली पोती जाएगी। इस विशालकाय गुफा के मध्य में एक शिवलिंग भी है। इतनी ही नहीं आपको यहां पर एक जलाशय भी देखने को लिलेगा। माना जाता है कि यह गुफा 300-400 मीटर तक पलती है फिर यह गुफा अपना रूप लेते हुएओ चोड़ी हो जाती है। यहां के आसपास के इलाकों में गीली मिट्टी पाई जाती है जो हर तरह से औषधीय गुणों से परिपूर्ण है।

LIVE TV