
PLACE- MAU
मऊ जिले के एसपी अनुराग आर्य अपराध नियंत्रण करने के लिए आपरेशन आलआउट के तहत बुलेट पर सवार हो कर निकलें। साथ ही अपने पुलिस कर्मियों के कार्य़ प्रणालियों का जायजा लेते हुए वाहन चेकिग अभियान का भी निरीक्षण किया।
इसके साथ ही खुद ही वाहनों की चेकिग कर संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों को चेक किया। रोडवेज बस से लेकर बाइकों को चेक किया।
नगर क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल फिर से बढने लगा था। जिसपे लगाम लगाने के लिए एसपी अनुराग आर्य़ ने खुद ही वीणा उठाया हैं। उनके निर्देश पर जिले के 50 स्थानों पर बैरियर लगा कर बङे पैमाने पर वाहन चेकिगं अभियान चलाया जा रहा हैं।
इन बैरियर पर पुलिस कर्मी पुरी ईमानदारी के साथ वाहनों की चेकिगं करते हैं या नही इसका जायजा लेने के लिए एसपी बुलेट पर सवार हो कर खुद ही सङकों पर निकले। उनके साथ दो अन्य बुलेट से एसओजी टीम के जवान भी एसपी के साथ सङकों पर निकले।
उनके द्वारा बैरियरों पर पहुच कर पुलिस की कार्य़ प्रणाली का निरीक्षण किया गया। एसपी ने खुद ही रोडवेज बस से लेकर बाइकों की चेकिंग किया। एसपी ने रोडवेज बसों में यात्रियों के बैंग औऱ अन्य सामानों की चेकिंग करवाया।
परिणीति चोपड़ा का बड़ा खुलासा, वह सैफ अली खान को बनाना चाहती है जबरिया जोड़ी…
तो वाइक और कार वालों के वाहनों के कागज और अन्य सामानों की चेकिंग किया। इस दौंरान एसपी अनुराग आर्य़ ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के 50 स्थानों पर बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिगं किया जा रहा हैं।
इस दौंरान अवैध असलहों सहित अन्य अपराधीक गति विधि वाले व्यक्तियों पर खास नजर रखी जा रही हैं। हमारे द्वारा भी पुलिस कर्मीयों के कार्य़प्रणालीयों पर नजर रखी जा रही हैं। ताकि नियम कानून के साथ जनपद में अपराध को खत्म किया जा सके।