जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा बुधवार का दिन

9 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें…

बुधवार का दिन

मेष
गलतफहमी और लगातार असहमति आपकी भागीदारी को निराशाजनक बना सकती है। यह आज आपको तनाव की स्थिति में रख सकती है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के प्रति अधिक सतर्क और सावधान रहें। क्योंकि आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है।

वृष –
आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की जिम्मेदारी लेनें से बचें।

मिथुन –
आज आप भूमि से सम्बंधित मामलों और वाहनों से सम्बंधित व्यवसाय से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ को बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के भरोसे से तरक्की की राह में मदद मिलेगी।

बिहार में नक्सलियों ने किया मजदूरों का अपहरण

कर्क
आज के दिन आप कुछ भी नया कार्य करने में सावधानी बरतें। परियोजनाओं में देरी हो सकती है I आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। धैर्य न खोये। जीवन सुचारू रूप से चलेगा।

सिंह –
आप वरिष्ठों से बनाकर रखें वाद-विवाद से बचें। आपकी राह में रोड़ा बन सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में टकराव के बजाय समझौता करने से उचित लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या
आज का दिन लगभग सभी के लिए मिश्रित प्रभाव वाला है। शिक्षा, बैंकिंग, तकनीकी गतिविधियों से जुड़े क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। फिजूलखर्ची से बचें भारी खर्च से बजट बिगड़ सकता है।

तुला
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। सहयोगियों के साथ गलतफहमी घरेलू माहौल में भी कड़वा बना सकती है।

वृश्चिक
आज आप कुछ महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। जो आपकी संतुष्टि और आपकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करेगी। आज आप संपत्ति में निवेश कर सकतें हैं। या नवीनीकरण पर पैसा खर्च कर सकते है।

बॉलीवुड के ये कलाकार निभायेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार, और विवेक…

धनु
आज व्यवसायिक यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

मकर
आज आप में से कुछ को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कड़ी मेहनत और विनम्रता ही आपको सफलता दिलाएगी। जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें।

कुम्भ– 
आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन परिवार में संपत्ति के मामलों को लेकर विवाद न करें।

मीन –
व्यापार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आय प्राप्ति के नए रास्ते भी मिलेंगे। छोटी यात्राओं की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर आप उत्साही एव उर्जावान रहेंगे।

LIVE TV