हिंदू महिला, मुस्लिम घर और दादरी से भी दर्दनाक सच
पटना। दादरी के बिसाहड़ा में अखलाक की हत्या के बाद बीफकांड पर एक नया मामला सामने आया है। ये मामला बिहार के पटना का है। यहां एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। महिला ने इन दोनों पर आरोप लगाया है कि उसके पति और उसके परिवारवालों ने उसे बीफ खाने और इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया।
बीफ को लेकर सामने आया नया मामला
महिला ने बताया कि वह हिंदू है जबकि उसका पति और परिवारवाले मुस्लिम हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और परिवारवालों ने उनकी बात नहीं मानने पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। महिला ने आगे बताया कि उसके ससुरालवालों ने उसे इस्लाम की तालीम लेने और बीफ खाने के लिए एक महीने तक मदरसे में रहने को मजबूर किया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली इस महिला की शादी पटना के फुलवारी में रहने वाले आसिफ से हुई थी। महिला ने बताया कि आसिफ और उसके परिवारवाले अक्सर उसे प्रताडि़त करते हैं। इस मामले में गांधी मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।