बीजेपी सांसद के घर टूटा दुःखों का पहाड़ , इस सदस्य की हुई मौत

यूपी के प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के परिवार में मंगलवार को दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पोती दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त बुरी तरह झुलस गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि छत पर बहुत सारे बच्चेखेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे सांसद की पोती कीया बुरी झुलस गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी।

कीया भाजपा सांसद के इकलौते बेटे मयंक की बेटी थी। जिसकी शादी 2007 में हुई थी।

आपको बता दें यूपी सरकार ने बता पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। जिसके बावजूद प्रदेश में जमकर पटाखे फोड़े गए। पटाखे पर प्रतिबंध का आदेश एनजीटी ने प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिया था।

LIVE TV