बीजेपी के स्टार प्रचारक और अटल सरकार में मंत्री रह चुके इस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ ही खोला मोर्चा

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुहन सिन्हा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला गया है। ट्वीटर के माध्यम से हमलावर होते हुए उन्होंने दो क्लिप साझा की हैं। साझा की गयी पोस्ट में लिखा है धरती पर 2 लोगों को ढूंढ़ना असंभव है। इसमें से एक है मोदी के सहपाठी और दूसरा वह कस्टमर जिसने मोदी के हाथ की चाय पी हो। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने एक क्लिप और साझा की है। जिसमें लिखा हुआ है, गलती पीठ की तरह होती है जो खुद के सिवाय सभी को दिखती हैं।

इन दोनों क्लिप को साझा करने के साथ ही उन्होंने ऊपर लिखा हुआ है, थकाऊ रविवार के दिन इन दो क्लिप्स से रिलैक्स कीजिए औऱ मजे लीजिए। उन्होंने आगे लिखा है कि हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

आपको बता दें कि शत्रुहन सिन्हा पूर्ववर्ती अटल बिहारी सरकार में मंत्री थे। इसी के साथ वह 1990 से 2015 तक चुनावों में बीजेपी के स्टार प्रचारक भी रहें। हालांकि मतभेदों के चलते उन्होंने 2019 में बीजेपी से किनारा कर लिया। जिसके बाद 2019 का चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पटना से लड़ा था। हालांकि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। इस बार विधानसभा चुनावों में उनके बेटे लव सिन्हा को पटना के बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

LIVE TV