बीजेपी कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा  के साथ किया तर्पण…

बीजेपी के कार्यकर्त्ता ने राजनीतिक हिंसा में जान गवाने के बाद भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शन्ति के लिए राष्ट्रीय  कार्यकारी अध्यक्ष शनिवार को तपर्ण कर दिया हैं।
खबरों के मुताबिक कोलकाता पहुंचे नड्डा के साथ महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल राय और अन्य नेता मौजूद रहे।  वहीं ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों या रिश्तेदारों-नातेदारों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है।
रामबन इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा

दरअसल भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा ‘महालया’ पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है, जिस दौरान दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

जहां मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की, जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है।

LIVE TV