बिहार विधान सभा: सदन में ड्रेस कोड का पालन न करने वाले विधायकों की खैर नहीं! स्पीकर ने चेतावनी के साथ पढ़ाया अनुशासन का पाठ

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बीते दिन सेंट्रल हॉल में सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा बिहार के लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। जहां से हमारे मुझे (विजय कुमार सिन्हा) और तमाम विधान सभा के माननी विधायकों को जनता की सेवा करने का मौका मिलता है। सभा में उपस्थित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाग्यशाली हैं कि आप लोग इस लोकतंत्र के मंदिर का हिस्सा हैं। बिना आपके सक्रिय सहयोग के सभा सचिवालय की कार्य कुशलता नहीं बढ़ सकती है। यह सचिवालय सामान्य सचिवालय से हटकर है।

इसी के साथ बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने सभी कर्मियों को चरित्र और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनुशासनहीन आचरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदस्यों से सम्मानजनक व्यवहार तथा ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। बता दें कि सभा में मौजूद कुछ नौजवानों को उन्होंने स्वामी विवेकानंद का एक स्लोगन ‘उठो, जागो और तब तक चलो जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाये ‘ सुना उनमें उत्साह भरा।

आगे उन्होंने सभी से अपनी पूरी कार्य कुशलता व योग्यता के साथ यहयोद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियॉं प्रत्येक साल में कम से कम तीन प्रतिवेदन एवं प्रत्येक सत्र में कम से कम एक प्रतिवेदन अवश्य सौंपे। कर्मियों के डिजिटल ज्ञान से कैसे सभा सचिवालय को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावकारी तरीके से आगे ले जाये जाये, इस पर उनके कुछ सुझाव भी लिखित रूप मांगे गए।

LIVE TV