बिहार लोक सेवा आयोग ने निकालीं 642 वैकेंसी, अभी करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोगबिहार लोक सेवा आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर 642 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने 60वीं से 62वीं सम्मिलित संयुक्त (प्रारम्भिक/मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन प्रकाशित करावा कर आवेदकों से इस परीक्षा में शामिल होने की बात कही है।

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा, बिहार वित्त सेवा, जिला समादेष्टा, उत्पाद निरीक्षक,. बिहार प्रोबेशन सेवा, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नियोजन/जिला नियोजन पदाधिकारी, बिहार निबन्धन सेवा, बिहार श्रम सेवा, ईंख पदाधिकारी, बिहार निर्वाचन सेवा, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधक और राजस्व अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 07 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LIVE TV