
बिहार में कोरोना लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। जिसक देश में अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसी के साथ ही निजी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे। प्रदेश में शाम 5 बजे तक दुकाने खोली जा सकेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को जुलाई तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। ये संस्थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर सकेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही निजी वाहनों को भी चलाने की अनुमति दे दी गई। यह व्यवस्था अगले एक हफ्ते तक रहेगी। इसके बाद के हालात के आधार पर एक बार फिर विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा।