बिहार : चलती ट्रेन में अपराधियों का तांडव, फायरिंग में गार्ड हुआ घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधियों की ओर से बेखौफ होकर जुर्म करने का यह ताजा मामला बिहार के मोकामा रेलवे स्टेशन से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने उपासना एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार रात को फायरिंग की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपियों के निशाने पर वास्तविकता में एक साइबर क्राइम अपराधी था।

इस अपराधी को बेउर जेल से सियालदह ले जाया जा रहा था। इसी बीच बदमाशों की ओर से चलाई गयी गोलियों में गार्ड घायल हो गया। जिस अपराधी पर गोली चलाई जानी थी उसका नाम कुणाल शर्मा है। कुणाल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। कुणाल को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और उसे बेउर जेल में रखा गया था। जेल में रंगदारी मामले को लेकर सुबोध सिंह नाम के कैदी से उसका विवाद हो गया जिसके बाद सुबोध ने कुणाल को जान से मारने की धमकी दी थी।

LIVE TV