बिना खाए मछलियां देंगी आपको फायदा, और ज्यादा बनाएंगी खूबसूरत

नई दिल्‍ली। आज के समय में खूबसूरत और स्मार्ट कौन दिखना नहीं चाहता, इसी होड़ में महिलाओं और लड़कियों में फिश स्पा का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मछलियां आपके शरीर के डेड सेल को खाकर साफ करती हैं। तो चलिए आज जानते हैं क्या है यह फिश स्पा और इसके फायदे।

फिश स्पा

 क्या है फिश स्पा

यह पेडिक्योर और मेनिक्योर की तरह ही होता है। प्राकृतिक होने के कारण इसे प्राकृतिक पेडिक्योर के नाम से भी जाना जाता है। फिश स्पा में मछलियों का इस्तमाल पैरों से डेड स्किन को हटाने के लिए किया जाता है। फिश स्पा में इस्तेमाल की जाने वाली मछलियों को गर्रा रूफा और डॉक्टर फिश के नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में बहुत छोटी और पतली होती है।

महीने में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी आखिर क्यों है इतनी खास, जानें मान्यता और धर्म

फायदे

  • इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। इससे स्कि न पर काफी फरक पड़ता है तथा पैर का रंग-रूप भी बेहतरीन हो जाता है।
  • फिश स्पा कराने से आपकी दिन भर की थकान दूर होगी और आपको काफी आराम का अनुभव होगा।
  • फिश स्पा से पैरों को मुलायम करने में मदद मिलती है और खुजली और दाग-धब्बों भी दूर होते हैं।
  • डॉक्टर फिश अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम, लार के रुप में निकालती है जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती हैं।
  • फिश स्पा कराने से मन को बहुत शांति मिलती है। यह सिर्फ इसलिए होता है क्योंजकि उसी समय हमारे दिमाग से इंडोर्फिन नामक रसायन निकलने लगता है, जिससे हमें एक सुखद एहसास होता है। यह मसाज का एक अच्छा तरीका है।
  • फिश स्पा कराने से पैर और हाथ काफी निखर जाते हैं।
  • फिश स्पा के कोई नुकसान नहीं है इसे आप हफ्ता में 2-3 बार करा सकते हैं।

 

 

LIVE TV