बिजनौर के गंगा बैराज पहुंची गंगा मशाल यात्रा, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड के ऋषिकेश से शुरू होने वाली गंगा मशाल यात्रा बिजनौर के गंगा बैराज पहुंची। यात्रा का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

मेजर एल एन जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड के ऋषिकेश से शुरू होने वाली यात्रा आज गंगा बैराज घाट पर पहुंची। जहां पर मौजूद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मशाल यात्रा दल का भव्य रूप से स्वागत किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि गंगा मशाल यात्रा का आयोजन महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार के निर्देशों के अनुक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य जन सामान्य को गंगा की पवित्रता स्वच्छता और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गंगा भारतीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है, उसको पवित्र, स्वच्छ और उसको निर्मल बनाए रखना सभी भारतीयों का कर्तव्य है।

PNS Tughril : पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा, चीन ने दिया यह विध्वंसक युद्धपोत

LIVE TV