बिकरू कांड में अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा,काफी समय से रची जा रही थी साजिश

बिकरू कांड में  पुलिस की चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक काफी समय से रची जा रही थी साजिश। पुलिस के जांच के मुताबिक जब विकास ने सिपाही राजीव को फोन कर धमकी दी थी कि आज वो सबका खून कर देगा । तब उसने ये बात एसओ विनय तिवारी को बताई थी। लेकिन विनय तिवारी ने उसको नजरअंदाज कर दिया था क्योंकि वो भी विकास दुबे की साजिश में शामिल था। तभी उसने किसी भी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी। 

पुलिस की विवेचना के मुताबिक सीडीआर से पता चला कि दो जुलाई शाम को चार बजे सबसे पहले आरोपी दरोगा केके शर्मा की विकास दुबे से बातचीत हुई थी। इसके कुछ ही देर बाद केके शर्मा ने राम सिंह को फोन किया। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के बाद राम सिंह ने फिर केके शर्मा को कॉल की और शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की उसको पूरी जानकारी दी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास दुबे ही नहीं उसका पूरा गिरोह पुलिस के संपर्क में था।

LIVE TV