बाराबंकी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े 9 गौ तस्कर, गिरफ्तार कर जेल भेजा..

रिपोर्ट – सतीश कश्यप

बाराबंकी

यूपी के बाराबंकी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान आम की बाग़ से कुन्तलों गो मॉस बरामद किया है। इस चेकिंग के दौरान 9 गो मॉस तस्करो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये गो तस्कर चोरी छिपे आवारा घूम रहे प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ कर उनका मांस काट कर राजधानी लखनऊ,सीतापुर और बाराबंकी सहित अन्य कई जनपदों के होटलों में सप्लाई करते थे।

गौ तस्कर

मुखबिर की सुचना पर कोतवाली पुलिस ने बेगम की बगिया में छापा मारा तो पेड़ की आड़ में ज़मीन के नीचे से कुन्तलों गो मास बरामद हुआ है। पुलिस जब दबिश देने के लिए बाग़ से आगे बढ़ी तो तस्करो ने इन पर फायर कर दिए।

मुठभेड़ में 9 तस्कर गिरफ्तार किये गए है बाकी फरार हो गए पुलिस तलाश में हैं  पुलिस इनके पास से 2 बोरी प्रतिबंधित पशु का मॉस, 2 देशी तमंचा, छुरी, लकड़ी का टेहा, बांका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश ने बताया कि 9 गो मास तस्कर पकडे गए है। ये सभी धर्मो के है। इसमें 4 गैंग बने थे।

भगवान शिव की भस्म आरती के समय हर रोज घटती है ये अद्भुत घटना, जिसे देखना है हिम्मत का काम…

एक आवारा गायो को पकड़ता था, दूसरा गैंग हलाल करता था और तीसरा गैंग उनको लखनऊ समेत दूसरे ज़िलों में भेजता था और चौथा गैंग इसको आगे सप्लाई करता था।

इस कड़ी में 9 लोग गिरफ्तार हुए है बाकी फरार है।

इन गैंग के सरगना की तलाश जारी है पकड़े गए लोग कुछ तो दिहाड़ी मजदूरी के नाम पर उन्हें पांच सौ रुपए दिए जाते थे जो ये काम करते थे । इन सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

लेकिन अब सवाल हैं योगी सरकार में क्या आज भी प्रतिबंधित गौ मांस पर रोक नही लगी हैं जो इतने बड़े पैमाने पर ये गो कसी का खेल चल रहा था

LIVE TV