बारात में नाचने को लेकर हुई फायरिंग में आठ लोग घायल !

रिपोर्ट – मनोज चतुर्वेदी

बलिया : उत्तर प्रदेश बलिया में देर रात बारात में नाच गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया | एक पक्ष    द्वारा अवैध असलहे से फायरिंग की गयी | फायरिंग में गोली लगने से आठ लोग घायल हो गए |

सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है | बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के उभांव गांव की घटना है|

घायल की मानें तो नाच में लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया तो हम लोगों ने मना किया तो हमको पीटने लगे और हम लोगों पर ही फायर कर दी | जिसमें 8 लोगों को गोली लग गई और हम लोग घायल हो गए |

 

रेप : 16 साल की नाबालिग को 4 युवक जबरन ले गए दिल्ली, फिर किया दुष्कर्म !

 

वहीं पुलिस की मानें तो रात में उभांव थाना अंतर्गत उभांव गांव में मुन्ना राजभर के घर शादी थी उस में बारात आई थी उसमें नाच हो रहा था जिस में दो पक्षों में विवाद हो गया इस विवाद में लोगों ने अवैध शस्त्र से फायरिंग कर दी |

जिसमें 8 लोगों को छर्रे लग गए | इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तीन लोगों को अब तक अरेस्ट किया जा चुका है |

अन्य लोगों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं | अब तक संज्ञान में आया है कि अवैध शस्त्र से फायरिंग हुई थी |

 

LIVE TV