बादशाह के Udaariyaa पर थिरकी शहनाज गिल, तेज़ी वायरल हो रहा वीडियो

शहनाज ने बादशाह के लेटेस्ट म्यूजिक बीट Udaariyaa पर नाचते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

इन दिनों शहनाज गिल का जलवा पुरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ समय पहले ही बादशाह के साथ उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘फ्लाई’ रिलीज़ हुआ था जिसने हर तरफ आग लगा दी। बादशाह के गाने पर जब तक शहनाज़ नाचे न तब तक कुछ अधूरा सा लगता है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शहनाज ने बादशाह के लेटेस्ट म्यूजिक बीट Udaariyaa पर नाचते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसपर जमके दोनों के फैंस रियेक्ट कर रहें हैं। इस वीडियो को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक बार फिर इन दोनों का जलवा देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज गिल ने बादशाह के साथ एक म्यूजिक एल्बम ‘फ्लाई’ में साथ काम किया था जिसने यूट्यूब के साथ तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब लोकप्रियता बटोरी थी। यह पहली बार हुआ था जब दोनों ने साथ में काम किया था।

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 13 से चर्चित हुई शहनाज गिल ने भारतीय दर्शकों के दिल में जगह बनायी थी। इस शो में खासकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. बिग बॉस के बाद से ही उनके लगातार सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। वहीं बादशाह का हाल ही ‘टॉप टकर’ सॉन्ग भी आया है।

LIVE TV