भाग्य बदलना चाहते हैं तो घर में इन जगहों पर रखें बांसुरी..

घर में सुख-समृद्धि की कामना कौन नहीं करता हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में सुख शांति बनी रहे लेकिन कभी कभी ना चाहते हुए भी परिवार में अशांति फ़ैल ही जाती हैं जो घर को बिखेर कर रख देती हैं। हम इसके लिए बहुत सारे उपाए करते हैं पूजा पाठ करते हैं, बाबा को बुलाते हैं, झाड़ फूंक भी करवाते हैं लेकिन हमे वो शांति नहीं मिलती। वास्तु शाश्त्र की माने तो इनसब नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए घर में बांसुरी रखनी चाहिए।

इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहेगी। भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी।

बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो, तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाव दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ, वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए।

हल्द्वानी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नशा के खिलाफ निकली पदयात्रा

घर में कहाँ हो बांसुरी
– घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहाँ से बार-बार आपकी नजर उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
– यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाज़े के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
– अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं।
– आध्यात्मिक रूप से उन्नति के लिए या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता की पूर्ति के लिए अपने पूजाघर के दरवाज़े पर बांसुरी लगाने से शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना शुभ परिणाम देता है।
– जन्माष्टमी के दिन नई बांसुरी को सजाकर भगवान श्री कृष्ण के समक्ष रखकर इसकी पूजा करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

LIVE TV