बांदा जेल के भीतर पहुंचा कोरोना वायरस, माफिया मुख्तार अंसारी संक्रमित

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिए किसी काल से कम नहीं है। संक्रमण से देश के हालात दिन पर दिन बद से बत्तर होते जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकारों के लिए अब यह महामारी किसी चुनौती से कम नहीं है। कई राज्यों में बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लगा दिया गया है। बावजूद इसके कोरोना की कड़ी फिलहाल टूट नहीं पाई है। इसी के चलते अब कोरोना वायरस की पहुंच उत्तर प्रदेश की बांदा जेल तक हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार बांदा जेल में कैद माफिया मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हो चुका है।

आपको बता दें कि बांदा जेल में बीते दिन कैदियों का कोरोना सैंपल लिया गया था जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खतरे को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मुख्तार अंसारी को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी की हालात अभी स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल जेल के भीतर ही उसका इलाज चल रहा है। ज्ञात हो कि बाहुबली मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल की सुबह पंजाब से उत्तर प्रदेश लाया गया था। वहीं जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात भी किए गए हैं।

LIVE TV