बहुत ही कम लोगों को पता होगा शरीर से जुड़ी ये विशेष बातें

  • एक व्यस्क इन्सान के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं, लेकिन बच्चे के शरीर में करीब 300 हड्डियां पाई जाती है। बच्चे की आयु जैसे-जैसे बड़ी होती है उसकी हड्डियों की संख्या कम होती जाती है।
  • शरीर में उपस्थित कुल 206 हड्डियों में से आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पांव में होती है। हाथ में 27 और पांव में 26 हड्डियां होती है।
  • इन्सान की जांघों की हड्डियां कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है।
  • फीमर या जांघ की हड्डी शरीर की सबसे लंबी और मजबूत हड्डी होती है।
  • सबसे छोटी और हल्की हड्डी कान के अंदर मौजूद स्टेपीज होती है, जो 0.28 सेंटीमीटर लंबी होती है।
  • इन्सान के शरीर में हड्डियों का वजन हमारे शरीर के वजन का करीब 15 प्रतिशत होता है। ज्यादातर हड्डियां बीच से खोखली होती हैं। हड्डियों के बीच में एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो कहते हैं।
  • खोपड़ी एक तरह का सुरक्षा बॉक्स है, जिसमें हमारा दिमाग सुरक्षित रहता है। यह 28 हड्डियों से बनता है। खोपड़ी की सभी हड्डियां आपस में जुड़ी होती है।
  • बेकबोन या रीढ की हड्डी खड़ा होने और बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है। यह छोटी-छोटी 33 हड्डियों से मिलकर बनती है।
  • मानव शरीर में जबड़े की हड्डी बहुत मजबूत होती है। दुर्घटनाओं में आमतौर पर जबड़े की हड्डी सबसे कम टूटती है।
  • चेस्ट की 24 पसलियां हार्ट, लंग्स जैसे अंगों के चारों ओर ढाल बनकर रक्षा करती है। चेस्ट की पसलियां आगे से ब्रेस्टबोन से जुड़ी होती है और पीछे से स्पाइनल कार्ड बैकबोन से जुड़ी होती हैं।
  • स्टेल के मुकाबले हड्डी 5 गुना ज्यादा मजबूत होती है।
  • पांव की अंगुली बहुत ज्यादा कमजोर होती है जो जरा सी चोट लगने पर भी टूट सकती है।
  • हमारी गर्दन में 7 हड्डियां होती है। मानव शरीर में गले की हायोड नाम की ‘वी’ के आकार की अकेली ऐसी हड्डी है, जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी नहीं होती।
LIVE TV