बस इतनी सी बात पर वर-वधू पक्ष में हो गयी मारपीट, नाराज होकर गयी बारात को इंस्पेक्टर ने बुलवाया वापस और…

यूपी के इटावा जनपद में पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां मामूली विवाद के बाद वापस हुई बारात को पुलिस ने फिर से राजी कर विवाह करवाया। इसके बाद खुद ही अपने सामने शादी करवाकर दुल्हन को विदा किया। जिसके बाद पुलिस की जमकर सराहना हो रही है।

मामला वैदपुरा के बनामाई गांव का है। गांव के ही राम रतन की बेटी धन देवी की बारात आई हुई थी। बारात आने के बाद द्वारचार हुआ और दूल्हा जयमाल की स्टेज पर पहुंचा। लेकिन यहां फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया। फोटोग्राफर से हुआ विवाद बढ़ते बढ़ते वर वधू पक्ष तक पहुंच गया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

दोनों पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर वैदपुर इंस्पेक्टर हामिद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर को पूछताछ में पता चला कि मारपीट के बाद दूल्हा पक्ष बारात लेकर वापस चला गया। जिस पर उन्होंने फोन पर बात कर सभी को वापस बुलाया। दूल्हा पक्ष के वापस पहुंचने पर सभी को समझाबुझाकर काउंसलिंग की गयी। जिसके बाद वर पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।

LIVE TV