बसपा के व्हिप ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राज्यपाल को भी भेजी चिट्ठी

राजस्थान विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन से पहले बसपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। बसपा की ओर से जारी किये गये इस व्हिप के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। आपको बता दें कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने पार्टी के सभी 6 विधायकों को व्यक्तिगत और सामूहिक व्हिप जारी कर कांग्रेस के विरोध में वोट करने को कहा है। इसकी एक प्रति राज्यपाल को भी सौंप दी गयी है।

वहीं साफतौर पर सतीश चंद्र मिश्रा की ओऱ से यह चेतावनी भी दी गयी है कि व्हिप का पालन न करने वाले विधायकों के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करवाकर उनकी सदस्यता को निरस्त करवाया जाएगा। सतीश मिश्रा की ओऱ से आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस की प्रवृत्ति आरंभ से ही धोखा देने की रही है। कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया था। कांग्रेस आनेकों बार ऐसा करती हुई आई है। कांग्रेस ने हमारे विधायकों को बंदी बनाकर रखा है।

बता दें कि बसपा की ओर से राजस्थान के सभी 6 विधायकों के अलावान राज्यपाल कलराज मिश्रा और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी यह पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि क्योंकि सभी विधायकों ने बसपा के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव जीता था इसलिए पार्टी के विधायकों को व्हिप जारी किया जा सकता है। इसी के साथ आधार पर सभी विधायकों के लिए पार्टी की व्हिप जारी की गयी है।

यह भी पढ़ें… बस कुछ ही दिन शेष, लेकिन सावन में भूलकर भी न करें यह काम

LIVE TV