बस कुछ ही दिन शेष, लेकिन सावन में भूलकर भी न करें यह काम

सावन का महीना बस जल्द ही खत्म होने वाला है। 3 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव को बेहद प्रिय सावन के इस माह में जो भी भक्त सच्चे दिल से शिव की पूजा करते हैं उन्हें महादेव जरूर ही आशीर्वाद देते हैं।

शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव की अराधना का होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन में पूजा के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सावन में इन बातों का जरूर रखे ध्यान

  • सावन में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सावन महीने में पूजा में तुलसी के पत्तों और फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग को कभी भी हल्दी या कुमकुम नहीं लगाना चाहिए।
  • भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर नारियल के पानी का अभिषेक नहीं करना चाहिए। हालांकि भगवान शिव की प्रतिमा पर नारियल का फल अर्पित करना शुभ माना गया है।
  • शिवलिंग पर अभिषेक के सामने कांस्य और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है।
  • भगवान शिव को अर्पित की जानें वाली सभी चीजें शुद्ध और निर्मल होनी चाहिए।
LIVE TV